Antidote एक 'टावर डिफेंस' गेम है, जिसका परिदृश्य अत्यंत ही विचित्र है। इसे समझने का प्रयास करें: आपके दुश्मन और कुछ नहीं बल्कि टॉक्सिन और बैक्टीरिया हैं और आपके डिफेंस टावर में शामिल हैं श्वेत रक्त कोशिकाएँ एवं अन्य एंटीबॉडी। बिल्कुल सही है; आप मानव शरीर के अंदर ही पूरा गेम खेल रहे होंगे। इस प्रकार, मूलतः आप खेलते हुए भी सीखेंगे।
इसकी खेलविधि इस शैली के गेम के लिए पारंपरिक है: आपके दुश्मन स्क्रीन के एक किनारे से धीरे-धीरे आपके बेस की ओर आक्रमण करेंगे। इसलिए आपको विभिन्न प्रकार के ऐसे डिफेंस टावर बनाने होंगे, जो उन्हें आगे बढ़ने से रोकने में आपकी मदद कर सकें। ध्यान रखें कि विभिन्न दुश्मनों से लड़ते समय कुछ टावर दूसरों की तुलना में ज्यादा कारगर साबित होते हैं।
फिलहाल, Antidote में एक दर्जन से अधिक विभिन्न स्तर हैं और आपका लक्ष्य हमेशा एक ही रहता है: वाइरस और टॉक्सिन को दूर रखना। सौभाग्य से, आपके पास अलग-अलग टावर होते हैं जिन्हें आप खेल के दौरान सुधार भी सकते हैं। याद रखें, ऐसा करने के लिए आपको चीनी की आवश्यकता होगी और एंजाइमों से बेहतर इस मूल्यवान संसाधन का उत्पादन और कौन कर सकता है? कोई नहीं कर सकता।
Antidote एक उत्कृष्ट 'टॉवर डिफेंस' गेम है, जो न केवल एक अत्यंत ही मौलिक दृष्टिकोण और एक मजेदार खेलविधि उपलब्ध कराता है, बल्कि जिसमें कुछ अद्भुत दृश्य भी हैं। और अगर यह पर्याप्त नहीं है, तो आप इस गेम खेलने के साथ ही ढेर सारी अलग-अलग और दिलचस्प चीजें भी सीख सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Antidote के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी